मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पत्नी ही निकली हत्यारिन, किसी अन्य युवती से पति से सम्बंध होने के कारण कर दी हत्या, गिरफ्तार कर भेजी गई न्यायिक हिरासत में The wife turned out to be the murderer, she killed her husband because he had an affair with another woman, she was arrested and sent to judicial custody

लेखक: प्रकाशित:
पत्नी ही निकली हत्यारिन, किसी अन्य युवती से पति से सम्बंध होने के कारण कर दी हत्या, गिरफ्तार कर भेजी गई न्यायिक हिरासत में The wife turned out to be the murderer, she killed her husband because he had an affair with another woman, she was arrested and sent to judicial custody
◆हत्या में प्रयुक्त खून लगा हथौड़ा और दो स्मार्ट फोन बरामद
सरायकेला : आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के सतवाहिनी धीराजगंज में बीते शनिवार को किराए के एक मकान से सड़े गले अवस्था में मिले गिरिडीह जिले के उदनाबाद निवासी राजेश कुमार महथा नामक युवक के शव मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक़ की पत्नी पूजा कुमारी को पति के हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी पूजा कुमारी ने पूछताछ में बताया कि उसके पति का किसी अन्य युवती से अवैध संबंध था। उसके सामने ही वह उस युवती से घंटों मोबाइल पर बातचीत करता रहता था। इस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसी बात को लेकर बीते 15 जुलाई की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। उसके बाद गुस्से में आकर उसने सोए हुए पति के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह बच्चों को लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा लोहे का हथौड़ी तथा दो स्मार्ट फोन भी बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि उंक्त हत्या के बाद मृतक राजेश कुमार महथा के बड़े भाई उमेश महथा द्वारा थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था जिसमें राजेश की पत्नी पूजा कुमारी पर बेरहमी से मारकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। कांड की गंभीरता को देखते हुए उसके अनुसंधान एवं त्वरित उद्धवेदन हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय एवं तकनिकी सहयोग से कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मृतक की पत्नी पूजा कुमारी को गिरफ्तार किया गया। मृतक की पत्नी पूजा कुमारी ने पुलिस के समक्ष पूछताछ के क्रम में अपनी अपराध स्वीकारोक्ति बयान में  यह स्वीकार किया कि उसके द्वारा ही अपने पति राजेश कुमार महथा की हत्या की गई थी। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के साथ आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, पुअनि संतोष कुमार सेन, सुषमा कुजूर, सुधांशु कुमार, सुरेश राम, आरक्षी नीतीश कुमार पांडेय, महिला आरक्षी जाही मुर्मू, चालक आरक्षी सोवन हांसदा व कई सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन