मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

नए उप श्रमायुक्त से मिलकर पुरेन्द्र ने किया स्वागत Purendra met the new Deputy Labor Commissioner and welcomed him

लेखक: प्रकाशित:
नए उप श्रमायुक्त से मिलकर पुरेन्द्र ने किया स्वागत Purendra met the new Deputy Labor Commissioner and welcomed him
श्रम कानूनों का सख़्ती से होगा अनुपालन : अरविन्द कुमार
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष, राजद प्रदेश महासचिव सह प्रभारी पूर्वी सिंहभूम पुरेन्द्र नारायण सिंह ने सीतारामडेरा स्थित अपर श्रमायुक्त कार्यालय में नवपदास्थापित उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार से मुलाकात कर गुलदस्ता प्रदान कर व मिठाई ख़िलाकर उनका स्वागत किया। इस मौक़े पर उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार ने कहा कि जमशेदपुर औद्योगिक नगरी हैं। उनकी औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में श्रम कानून का सख़्ती से अनुपालन हो, यह प्राथमिकता होगी। कहा कि श्रमिकों का कल्याण व औद्योगिक शांति बरकरार रखना प्रमुखताओ में शामिल है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में आने  वाले दिनों में मजदूरों को कंपनियों द्वारा बोनस दिया जाएगा जिसमें मजदूर हितों का ख्याल रख नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन होगा।इस मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावे कुमार बिपिन बिहारी, संजय कुमार आदि भी मौजूद रहे।
ज्ञातव्य है कि झारखंड सरकार के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा बीते 18 जुलाई को राज्य भर में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है, जिसके तहत अरविंद कुमार को श्रम अधीक्षक जमशेदपुर-2 से स्थानांतरित करते हुए श्रम अधीक्षक जमशेदपुर- 1 पर स्थापित किया गया हैं। साथ ही श्री कुमार को उप श्रमायुक्त जमशेदपुर एवं सहायक श्रमायुक्त जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इसके अलावा प्रदीप रोबर्ट लकड़ा को अपर श्रमायुक्त जमशेदपुर बनाया गया है। उनको अतिरिक्त अपर श्रमायुक्त दुमका एवं निदेशक न्यूनतम मजदूरी, झारखंड रांची, अपर निबंधन, श्रमिक संघ, झारखंड रांची एवं उप श्रमायुक्त अनुश्रवण, मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया हैं। इसी प्रकार, सत्येंद्र कुमार सिंह को श्रम अधीक्षक जमशेदपुर-2 के पद पर पदस्थापित किया गया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन