धनबाद : जोहार कलमकार मंच झारखण्ड के तत्वावधान में आगामी रविवार, 10 अगस्त को प्रातः दस बजे भारतीय खनि विद्यापीठ (IIT-ISM)धनबाद के गोल्डन जुबली हॉल में 'साहित्यिक संगोष्ठी सह स्मारिका /पुस्तक विमोचन' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कवि-सम्मेलन का आयोजन भी किया गया है जिसमें देश के बड़े-बड़े विद्वान एवं अन्य गणमान्य शामिल होंगे। कवि-सम्मेलन में झारखण्ड के विभिन्न प्रांत के कवि-कवयित्रियाँ शिरकत करेंगी। उक्त जानकारी जोहार कलमकार मंच झारखंड की संस्थापिका सह अध्यक्ष ममता बनर्जी ने दी है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें