गुवाहाटी(Guwahati) : आयोजक समिति के सचिव हेराम्ब शर्मा ने बताया कि गुवाहाटी के कामाख्या गेट दुर्गासरोवर विद्यापीठ प्रांगण में नक्षत्र सांस्कृतिक-सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित दसवीं वार्षिक ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन 17 जुलाई से 24 जुलाई तक समूचे असम के प्रतिभागियों के साथ किया जा रहा है। यह कार्यशाला प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। इस प्रशिक्षण शिविर में मंच, सिनेमा, नृत्य और साहित्य से जुड़ी विधाओं पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यशाला को दो भागों में विभाजित किया गया है जिसमे 'क' शाखा में 4 से 13 वर्ष तक के और 'ख' शाखा में 13 वर्ष से ऊपर के प्रतिभागी प्रशिक्षण ले रहे हैं। बीते 19 जुलाई को आयोजित साहित्य सत्र में साहित्यिक प्रशिक्षण देने हेतु वरिष्ठ साहित्यकार मनीषा शर्मा, डॉ. तुलिका हजारिका शर्मा और माजम ए अहमद देउ उपस्थित थे।
साहित्यकार मनीषा शर्मा ने कहा कि साहित्यिक साधना हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह भाषा को समृद्ध करती है, समाज, संसार और जीवन को समझने में मदद करती है और हमारी सोचने की शक्ति व ज्ञान को बढ़ाती है। यदि साहित्य की साधना निरंतर जारी रहे तो मन शांत, स्वच्छ और निर्मल हो जाता है तथा नकारात्मक विचार दूर हो जाते हैं।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें