मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पर्यावरण गतिविधि संरक्षण ने समारोह आयोजित कर विभिन्न विद्यालयों के 10वीं व 12वीं के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित Environment Activity Conservation organized a ceremony and honored the toppers of 10th and 12th class from various schools

लेखक: प्रकाशित:
पर्यावरण गतिविधि संरक्षण ने समारोह आयोजित कर विभिन्न विद्यालयों के 10वीं व 12वीं के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित Environment Activity Conservation organized a ceremony and honored the toppers of 10th and 12th class from various schools

गम्हरिया : पर्यावरण गतिविधि संरक्षण सरायकेला की ओर से छोटा गम्हरिया स्थित सामुदायिक भवन में मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्धाटन मुख्य रूप से उपस्थित अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो, गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार तथा मुखिया निरोला सरदार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर  किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रमुख सह पूर्व पंसस अजीत कुमार सिंह ने किया। समाजसेवी डॉ जोगेंद्र कुमार, डॉ मानव कुमार प्लाजा व अमित सिंहदेव के नेतृत्व में आयोजित समारोह के दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मैट्रिक व इंटर के टॉपर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पद्मश्री छुटनी महतो ने कहा कि बच्चों को शिक्षित बनाएं, तभी अंधविश्वास की प्रथा दूर होगी।

मौके पर उपस्थित गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए समाज के सभी वर्ग के लोगों को अपने अपने बच्चों की शिक्षा पर जोर देना चाहिए। इस मौके पर मुखिया निरोला सरदार ने कहा कि सम्मान पाकर हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही, अन्य बच्चो को भी सीख मिलती है। कार्यक्रम को शिक्षाविद् राकेश पांडेय, सुधांशु सरकार, सर्वानंद महाराज, मिठाई लाल यादव, रघुनंदन सिंह बाबू आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में बच्चे, अभिभावक व स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन