मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

प्लैटिना ड्रीम सिटी में सावन मिलन 2025 का आयोजन, मंजू पांडे बनी सावन क्वीन Sawan Milan 2025 organized in Platinum Dream City, Manju Pandey became Sawan Queen

लेखक: प्रकाशित:
प्लैटिना ड्रीम सिटी में सावन मिलन 2025 का आयोजन, मंजू पांडे बनी सावन क्वीन Sawan Milan 2025 organized in Platinum Dream City, Manju Pandey became Sawan Queen
आदित्यपुर : एनआईटी आदित्यपुर के समीप स्थित प्लैटिना ड्रीम सिटी में शनिवार को महिलाओं द्वारा सावन मिलन 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में सोसाइटी की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का आयोजन गायत्री सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के रंगारंग और मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से स्वागत गान, सोलो डांस, फिल्म पहचानो, म्यूजिकल चेयर, ग्रुप डांस, सिंगिंग, रैंप वॉक एवं कैंडल लाइट प्रतियोगिता आयोजित किए गए। इस दौरान सावन क्वीन का खिताब मंजू पांडे ने प्राप्त किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन किरण पति ने किया। इसके सफल आयोजन में गायत्री सिंह, मंजू पांडे, वैशाली रघुवंशी आदि की विशेष भूमिका रही। इस मौके पर मनीषा, सुषमा सिंह, चांदनी, रीना पांडे, मुन्नी दास, स्वाती, पूनम सिंह, टुंपा चक्रवर्ती, चांदनी सिंह, बेबी, अनिता, पिंकी, लक्ष्मी, प्रिया राणा, प्रीति सिंह, पूजा, मधु कश्यप, पूनम वर्णवाल, गीतांशा आदि महिलाएं मौजूद रही।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन