गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट-5 में रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक और भीबीडीए के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी शक्ति सेनापति एवं सीएचआरओ भूपेंद्र सिंह लोधी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस शिविर में कुल 510 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर सीओओ सेनापति ने कहा कि रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव सजग रही है। कंपनी हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन कर न केवल अपने कर्मचारियों बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी 24x7 रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बीके खेतान, केके झा, गोपाल नारायण सिंहदेव, कृष्णनंद देव, आदित्य प्रकाश, रोहित कुमार, प्रदीप विश्वास, जनार्दन पारित, ललन सिंह, विद्या कुमारी, श्वेता शर्मा, जितेन्द्र पासवान, विधान शर्मा, उज्जवल पात्रा, विष्णु घोष एवं कंपनी के सभी कर्मचारियों का योगदान रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन सुरक्षा इंचार्ज नवीण सिन्हा द्वारा किया गया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें