मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों संग गांजिया बराज का दौरा कर किया स्थल निरीक्षण, पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकसित DC along with officials visited Ganjia Barrage and inspected the site, it will be developed as a tourist spot

लेखक: प्रकाशित:
डीसी ने अधिकारियों संग गांजिया बराज का दौरा कर किया स्थल निरीक्षण, पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकसित DC along with officials visited Ganjia Barrage and inspected the site, it will be developed as a tourist spot

आदित्यपुर : गम्हरिया प्रखंड के सीतारामपुर स्थित गांजिया बराज को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उसके आसपास करोड़ों रुपए की लागत से पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसमें कुछ जमीन वन विभाग का भी है। इसके लिए वन विभाग से एनओसी लिया जाएगा। बताया गया है कि उंक्त स्थल पर रिवर फ्रंट पार्क और लाइटिंग के साथ साथ फुटपाथ निर्माण किए जाने की भी योजना है। इसको लेकर शनिवार को उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह द्वारा कई अधिकारियों के साथ गांजिया बराज और उसके आसपास के क्षेत्र का दौरा कर निरीक्षण किया गया। उन्होंने गंजिया बराज का स्थलीय निरीक्षण कर रिवर्स फण्ड डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत पर्यटन स्थल के विकास हेतु उपयुक्त भूमि व स्थल के चयन हेतु अवलोकन किया। अवलोकन के पश्चात उन्होंने भूमि के सीमांकन एवं आगे की प्रक्रिया प्रारंभ करने हेतु गम्हरिया के अंचल अधिकारी को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। दौरे के क्रम में डीसी ने गांजिया बराज स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, सॉलिड ट्रीटमेंट प्लांट समेत सापड़ा स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन योजनाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने तथा इन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया। साथ ही,  यह भी निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो तथा परियोजनाओं का लाभ शीघ्र आम जनों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस मौके पर डीसी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहरी क्षेत्रों में संचालित सभी योजनाओं का कार्य स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीव्र गति एवं उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए। साथ ही, कार्यस्थलों पर सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है। इस मौके पर डीसी के साथ आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश, अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, गम्हरिया के अंचल अधिकारी कुमार अरविंद वेदिया समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं निर्माण एजेंसी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन