आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमेटी एवं आदित्यपुर नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव तथा जिला महासचिव रमाशंकर पांडेय व मनमान सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आदित्यपुर दो स्थित रेलवे मैदान हॉल में आयोजित बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने पार्टी के जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार पर गत दिनों हुए जानलेवा हमले की एक स्वर में निंदा किया। बैठक में सर्वसम्मति से आदित्यपुर थाना प्रभारी से मिलकर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग किए जाने का निर्णय लिया गया।
उंक्त निर्णय के बाद कांग्रेस जनों ने आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की से मुलाकात कर जिला अध्यक्ष पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच कराने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। नेताओं ने कहा कि गिरफ्तारी उन्हीं होने पर कांग्रेस द्वारा जोरदार आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस जनों ने कहा कि घटना में शामिल सभी लोग पूर्व से हिस्ट्रीशीटर हैं। इनका अपराधिक इतिहास रहा है। काउंटर एफआईआर अपराधियों को मदद पहुंचाने के लिए दर्ज किया गया है जो पूरी तरह से गलत है। प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव मनमन सिंह, राणा सिंह, कपाली नगर परिषद के निवर्तमान उप मेयर सरवर आलम, जगदीश चौबे, खिरोद सरदार, सुरेश धारी,जमिल अशरफ बबन, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राहुल यादव, कपाली नगर अध्यक्ष शाहनूर रहमान, गंहरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, चांडिल अध्यक्ष राजाराम महतो, पूर्व नगर अध्यक्ष अवधेश सिंह, झरना मन्ना, संगीता प्रधान, मिसर वनसरियार, अरूण पांडेय, मोहसिन आलम, महताब खान, समरेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र वत्स, राजू लोहार, संदीप गोप, अजय ओझा, सीएल तिवारी, बाला तिवारी, चंदू मिश्रा, रिजवान खान समेत दर्जनों कार्यकता शामिल रहे।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें