★घर का सारा सामान नदी के धार में बहा
जादूगोड़ा : लगातार हो रही झमाझम बारिश में नरवा पहाड़ की गुरा नदी ने भारी तबाही मचाई है। नदी के तटबंध पर बसे जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के ख़ुर्शी गांव में नदी का पानी घुस गया जिससे वहां भारी तबाही हुई है। इससे घर में रखा चावल, आटा, बर्तन समेत अन्य घरेलू सामान बह गए। इस दौरान फूसनुमा घर भी पूरी तरह ढह गया। बताया गया है कि इसमें करीबन 20 हजार के समान बह गए। पीड़ित विष्णु मंडल, कार्तिक मानस व पीड़िता ज्योत्सना मंडल ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि उसके घर में अब कुछ भी नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि पानी घुस जाने से घर में रखे 75 किलो चावल, 20 किलो धान का बीज, 10 किलो आटा समेत अन्य सामान बह गया। घटना की सूचना के बाद पंचायत सचिव अमित रौशन बाङा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर सरकारी प्रावधान के तहत मदद का भरोसा दिया है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें