मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने निकाली रैली Many programs were organized in Gamhariya English School on World Population Day, children took out a rally

लेखक: प्रकाशित:
विश्व जनसंख्या दिवस पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने निकाली रैली Many programs were organized in Gamhariya English School on World Population Day, children took out a rally
गम्हरिया : विश्व जनसंख्या दिवस पर गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में बच्चों के बीच कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या को बोझ नहीं, बल्कि एक संपत्ति के रूप में देखने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का उदघाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय की उपाध्यक्ष रिंकू रॉय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों का उत्साहवर्द्धन किया।

इस मौके पर बच्चो ने 'जनसंख्या एक शक्ति है, ना कि बोझ' आदि जैसे प्रेरणादायक संदेश लिखे रचनात्मक प्लेकार्ड और पोस्टर बनाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी ने छात्रों को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात, छात्रों द्वारा एक रैली निकाली गई। इस दौरान उन्होंने आम जनता को यह संदेश दिया कि यदि सही तरीके से योजना बनाई जाए तो जनसंख्या एक संसाधन बन सकती है। इस मौके पर विद्यालय की प्रशासक रीमा बनर्जी, सचिव शिप्रा पॉल, प्राचार्या किरण चोली समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन