मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आईडीटीआर में दो दिवसीय कैंपस ड्राईव में कुल 85 छात्र-छात्राओं का चयन A total of 85 students were selected in the two-day campus drive at IDTR

लेखक: प्रकाशित:
आईडीटीआर में दो दिवसीय कैंपस ड्राईव में कुल 85 छात्र-छात्राओं का चयन A total of 85 students were selected in the two-day campus drive at IDTR
गम्हरिया : इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर में चल रहे दो दिवसीय कैंपस ड्राईव के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा कुल 85 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इसमें गुजरात की प्रमुख कंपनी सुजूकी मोटर्स ने आईडीटीआर जमशेदपुर एवं टीआरटीसी पटना के चार वर्षीय डिप्लोमा टूल एंड डाई मेकिंग एवं तीन वर्षीय डिप्लोमा इन मेकाट्रोनिक्स के 45 छात्रों को 3.24 लाख के पैकेज पर लाॅक किया। साथ ही, पूणे की कंपनी नोविना डाई वर्कस ने 3.36 लाख के पैकेज पर डिप्लोमा के दो छात्रों का चयन किया। इसके अलावा रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, कोलाबीरा द्वारा आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के 38 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। इस संबंध में संस्थान के महाप्रबंधक आनंद दयाल ने बताया कि आईडीटीआर की बेहतर प्रशिक्षण व्यवस्था एवं बच्चों के उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए देश की बड़ी-बड़ी कंपनियां यहां कैंपस के लिए आती है तथा अच्छे पैकेज पर बच्चों का चयन करती है। इससे पूर्व भी मारूति सुजूकी, टाटा एडवांस सिस्टम, टीआरएल क्रोसाकी जैसी बड़ी कंपनियों का कैंप्स ड्राईव यहां हो चूका है। साथ ही, अभी कई बड़ी बड़ी कंपनिया द्वारा भी कैंप्स ड्राईव के लिए संस्थान में पत्राचार किया है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन