मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

जेएलकेएम की बैठक में युवाओं की भागीदारी और जन-जागरण पर जोर Emphasis on youth participation and public awareness in JLKM meeting

लेखक: प्रकाशित:
जेएलकेएम की बैठक में युवाओं की भागीदारी और जन-जागरण पर जोर Emphasis on youth participation and public awareness in JLKM meeting
जमशेदपुर : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की एक अहम बैठक पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जमशेदपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई एवं नगर अध्यक्ष रामप्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से की। बैठक को संबोधित करते हुए संजय गोराई ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जेएलकेएम की रीढ़ है। कहा कि जमशेदपुर को संगठन का गढ़ बनाया जाएगा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा जन-जागरण अभियान को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में आने वाले महीनों में सदस्यता अभियान, जन-जागरण यात्रा तथा सामाजिक मुद्दों पर जन संवाद जैसे कार्यक्रमों को विस्तार देने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से एससी मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष राजा कालिंदी, पूर्वी सिंहभूम नगर अध्यक्ष राम प्रसाद महतो, रोहित प्रधान, उमेश महतो, सुनील नामता, परमवीर पात्रो समेत पार्टी के अलावा शम्भू गोराई, रवि शंकर गोराई, भरत गोराई, जितेन्द्र कुमार, सुजय घोष, आकाश रजक, रोहित गोराई, सौरव घटक, विप्लव कुमार चंद्रा, संटू कुमार, प्रसाद कर्मकार, संजय कुमार सेन, भागीरथ गोराई, विजय भगत, मनोरंजन रविदास, बादल प्रमाणिक, राजेश कुमार, अमित कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बैठक का समापन संगठन को ज़मीनी स्तर तक सशक्त करने के संकल्प के साथ किया गया।

JLKM मीडिया प्रकोष्ठ
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन