मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

भारत बन्द के समर्थन में श्रमिक संगठनों के नेता सड़क पर उतरे, निकाला जुलूस In support of Bharat Bandh, the leaders of the labor organizations took to the streets and took out a procession

लेखक: प्रकाशित:
भारत बन्द के समर्थन में श्रमिक संगठनों के नेता सड़क पर उतरे, निकाला जुलूस In support of Bharat Bandh, the leaders of the labor organizations took to the streets and took out a procession
गम्हरिया : विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा 17 सूत्री माँगों को लेकर आहूत भारत बन्द का क्षेत्र में व्यापक असर रहा। क्षेत्र के अधिकांश कार्यालयों के कर्मचारियों ने भी इस बन्द का समर्थन करते हुए अपने अपने कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र की कई कंपनियां भी बन्द रही। बन्द के समर्थन में महागठबंधन में शामिल राजद, इंटक समेत अन्य श्रमिक संगठनों के नेताओं ने इस भीषण बारिश में सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन कर नारे लगाए। इस दौरान बन्द समर्थकों द्वारा गम्हरिया व आदित्यपुर में रैली भी निकाली गई। इस दौरान बन्द समर्थक श्रमिक यूनियन के नेताओं द्वारा स्थानीय व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, बैंकों एवं सरकारी संस्थानों से सौहार्दपूर्वक श्रमिकों के पक्ष में बंद को सफल बनाने की अपील किया। इस मौके पर राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, डीएन सिंह, पूर्व राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह, इंटक ज़िला अध्यक्ष केपी तिवारी, श्याम सुंदर सिंह, इंटक नेता राजेश कुमार, शशि आचार्य, रिंकू सिंह, रमेश बालमुचू समेत काफी संख्या में औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिक उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन