मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

खनिज भंडारण एवं परिवहन व्यवस्था की निगरानी हेतु जिला खनन विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों पर किया गया औचक निरीक्षण Surprise inspection was done at various places by the District Mining Department to monitor the mineral storage and transportation system

लेखक: प्रकाशित:
खनिज भंडारण एवं परिवहन व्यवस्था की निगरानी हेतु जिला खनन विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों पर किया गया औचक निरीक्षण Surprise inspection was done at various places by the District Mining Department to monitor the mineral storage and transportation system
सरायकेला : उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम द्वारा ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टीकर, मिलन चौक, जारगोडीह सहित विभिन्न स्थलों पर औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिले में खनिज भंडारण और परिवहन की पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने, अवैध खनन पर नियंत्रण एवं वैधानिक प्रक्रियाओं के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के क्रम में जारगोडीह स्थित जेएसएमडीसी लिमिटेड, सोड़ो स्थित मेसर्स मां तारा इंटरप्राइजेज तथा कुर्माडीह स्थित मेसर्स मोती कंस्ट्रक्शन के खनिज भंडारण अनुज्ञप्ति क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कर प्रशाखीय मापी की गई। इन स्थलों पर वैध अनुज्ञप्तियों, भंडारण पंजी के रख-रखाव, वर्तमान भंडारण की स्थिति तथा भंडारित खनिज की मात्रा का गहन निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में खनिज से लदे वाहनों को रोककर उनके परिवहन से संबंधित कागजातों की भी गहन जांच की गई, जिसमें ई-चालान, वाहन पंजीयन, वैध अनुज्ञप्ति तथा परिवहन मार्ग से संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी खनिज वाहन निर्धारित प्रक्रिया एवं वैध प्रलेखन के बिना परिवहन में संलग्न न हो। उपायुक्त ने समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि खनिज संबंधी गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए तथा किसी भी स्तर पर नियमों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित इकाइयों अथवा व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में संचालित खनिज भंडारण एवं परिवहन प्रणाली को पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जन हितकारी बनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन