रांची(रांची) : झारखंड की प्रतिष्ठित संस्थान 'उड़ान आईएएस एकेडमी' ने एक बार फिर अपनी गुणवत्ता और सफलता का परचम लहराया है। हाल ही में घोषित 11वीं से 13वीं जेपीएससी 2025 परीक्षा परिणाम में कुल 342 चयनित उम्मीदवारों में से 130+ चयनित अकेले उड़ान आईएएस एकेडमी से हुए हैं। इन 130+ चयनित छात्रों में से 54 छात्र कक्षा शिक्षण (ऑनलाइन व ऑफलाइन) से जुड़े थे, जबकि 76 छात्रों ने उड़ान के मॉक इंटरव्यू प्रोग्राम से लाभ उठाया। संस्थान की यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता है। गौरतलब है कि इससे पयरव 7वीं से 10वीं जेपीएससी परीक्षाओं में उड़ान ने 34+ चयन दिए थे और इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 130 तक पहुँच गया है।'उड़ान आईएएस एकेडमी' ने यह साबित कर दिया है कि समर्पित मार्गदर्शन, अनुभवी शिक्षकों की टीम और सही रणनीति से लक्ष्य तक पहुँचना संभव है। संस्थान के निदेशक अरुण कुमार अग्रवाल ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और टीम उड़ान के प्रयासों की सराहना की। साथ ही आने वाले बैचों के लिए और भी बेहतर परिणाम देने का संकल्प दोहराया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें