मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

देवघर के बामनगामा की मिनाक्षी बनीं झारखंड वित्त सेवा की द्वितीय टॉपर, सामान्य वर्ग में मिला 120वां रैंक, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर Meenakshi of Bamangama of Devghar became the second topper of Jharkhand Finance Service, got 120th rank in general category, wave of happiness in the entire area

लेखक: प्रकाशित:
देवघर के बामनगामा की मिनाक्षी बनीं झारखंड वित्त सेवा की द्वितीय टॉपर, सामान्य वर्ग में मिला 120वां रैंक, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर Meenakshi of Bamangama of Devghar became the second topper of Jharkhand Finance Service, got 120th rank in general category, wave of happiness in the entire area
देवघर(Deoghar) : देवघर जिला अंतर्गत सारठ प्रखंड के बामनगामा गांव की बेटी मिनाक्षी ने झारखंड वित्त सेवा परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता एवं परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि देवघर के सारठ परिक्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। मीनाक्षी अनुमंडल पदाधिकारी ठाकुर गौरीशंकर शर्मा की बड़ी पुत्री हैं। वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और अपनी शिक्षा की शुरुआत से अंग्रेजी माध्यम से की है। मीनाक्षी सेक्रेड हार्ट उवि हुलहुन्दू, रांची से दसवीं की परीक्षा पास की। उसके बाद जेवीएम श्यामली से विज्ञान में बारहवीं तथा संत ज़ेवियर कॉलेज से अर्थशास्त्र विषय मे स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बावजूद उन्होंने खोरठा भाषा को अपनाकर न सिर्फ क्षेत्रीय भाषा को सम्मान दिया बल्कि यह संदेश भी दिया कि मातृभाषा में भी उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है। पिछले वर्ष वह बिहार में साक्षात्कार दी थी। किन्तु, फाइनल नहीं हो सका था। इस वर्ष पुनः बिहार और यूपी में मेंस की परीक्षा दी है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को भी नई ऊर्जा मिली है। इस सफलता में उनके पूरे परिवार का योगदान रहा है, विशेषकर उनके चाचा डॉ0 विजय शंकर का, जो देवघर में ही प्लस टू विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मिनाक्षी की यह उपलब्धि न सिर्फ अकादमिक क्षेत्र में मिसाल है, बल्कि समाज की बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन