मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बैठक में आमलोगों को सुरक्षित बिजली के सुरक्षित उपयोग व जिम्मेदारियों की दी गई जानकारी In the meeting, common people were given information about safe use of electricity and responsibilities

लेखक: प्रकाशित:
बैठक में आमलोगों को सुरक्षित बिजली के सुरक्षित उपयोग व जिम्मेदारियों की दी गई जानकारी In the meeting, common people were given information about safe use of electricity and responsibilities
गम्हरिया : आम नागरिकों को बिजली के सुरक्षित उपयोग, बिजली बिलों की प्रक्रिया तथा उपभोक्ताओं को कानूनी अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गम्हरिया प्रखंड सभागार में विद्युत विभाग से सम्बंधित विशेष जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी समेत पूर्व जिला अध्यक्ष तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम मुख्य रूप से उपस्थित रही। इस मौके पर डीएलएसए की ओर से आमजन किस प्रकार मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, विशेषकर वे लोग जो आर्थिक, सामाजिक या शैक्षणिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हैं, इस बावत जानकारी दी गई। इस मौके पर उपस्थित पूर्व जिला जज आलोक राज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारा प्रयास है कि हर नागरिक को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी हो। विशेष रूप से बिजली जैसे जरूरी सेवा क्षेत्रों में लोग जानकारी के अभाव में अक्सर कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे कार्यक्रम आम जनता को न केवल जागरूक करता हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाता है। बैठक में उपस्थित लोगों को बिजली से संबंधित कानूनी जानकारी देने वाले पंपलेट भी वितरित किया गया। साथ ही, बिजली की बचत, बिल भुगतान में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के अधिकारों पर विशेष चर्चा की गई।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन