मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

लाइव 3 गुरुकुल ने पहले ही वर्ष में रचा इतिहास, 11वीं जेपीएससी में 47 छात्रों का हुआ चयन Live 3 Gurukul created history in the first year itself, 47 students got selected in 11th JPSC

लेखक: प्रकाशित:
लाइव 3 गुरुकुल ने पहले ही वर्ष में रचा इतिहास, 11वीं जेपीएससी में 47 छात्रों का हुआ चयन Live 3 Gurukul created history in the first year itself, 47 students got selected in 11th JPSC
रांची(Ranchi) : लाइव 3 गुरुकुल, जो एक समर्पित ऑनलाइन इंग्लिश मीडियम संस्थान है, ने अपने पहले ही वर्ष के पहले बैच में ऐतिहासिक सफलता अर्जित किया है। संस्थान ने 11वीं जेपीएससी परीक्षा में कुल 47 छात्रों का चयन करवा कर झारखंड में एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। इन चयनित छात्रों में से 24 छात्र संस्थान के ऑनलाइन क्लासरूम प्रोग्राम से जुड़े थे और 23 छात्र इंटरव्यू गाइडेंस प्रोग्राम का हिस्सा थे। इसमे तीन छात्र टॉप-10 में शामिल है। इस सफलता के पीछे संस्थान के युवा निदेशक आरके चौहान का विशेष योगदान रहा है। 33 वर्षीय आरके चौहान स्वयं यूपीएससी परीक्षाओं के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने पारंपरिक जड़पीएस मार्गदर्शन के प्रोटोकॉल को छोड़ते हुए केवल यूपीएससी आधारित स्मार्ट टिप्स और ट्रिक्स पर भरोसा किया। उन्होंने कहा कि 'हमने जेपीएससी के लिए अलग से भारी-भरकम व्यवस्था करने के बजाय यूपीएससी की स्मार्ट रणनीतियों को लागू किया, जैसे शॉर्ट नोट्स, उत्तर लेखन की कला, और इंटरव्यू गाइडेंस और यही इस जबरदस्त सफलता का कारण बना। कहा कि यह केवल इंग्लिश मीडियम में पढ़ने वाले छात्रों के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के सिविल सेवा क्षेत्र में एक नई दिशा का संकेत है। लाइव 3 गुरुकुल की यह उपलब्धि यह दर्शाती है कि यदि रणनीति सटीक हो, तो संसाधन सीमित होते हुए भी सफलता सुनिश्चित की जा सकती है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन