मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वरियर्स ऑफ कोल्हान' ने कारगिल दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि Ex-servicemen's organization 'The Warriors of Kolhan' paid tribute to the martyrs on Kargil Day

लेखक: प्रकाशित:
पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वरियर्स ऑफ कोल्हान' ने कारगिल दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि Ex-servicemen's organization 'The Warriors of Kolhan' paid tribute to the martyrs on Kargil Day
गम्हरिया : पूर्व सैनिकों की संस्था 'द वारियर्स ऑफ कोल्हान' की ओर से गम्हरिया स्थित बिग मार्ट कॉम्प्लेक्स में 26वां कारगिल विजय दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उरी में कार्यरत ऑपरेशन सिन्दूर में सक्रिय रहे अवकाश पर आए भारतीय सेना के सुबेदार दिनेश कुमार महतो, कारगिल युद्ध में सक्रिय रहे नायब सेवानिवृत्त सुबेदार पीतवास माझी द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कारगिल युद्ध में शहीद हुए 527 सैनिकों को स्मरण करते हुए सभी उपस्थित अतिथियों, संस्था के सदस्यों एवं उनके परिवार ने अमर जवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित  समाजसेवी बादल महतो ने कारगिल युद्ध में सक्रिय रहे नायब सुबेदार पीतवास माझी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर भारती कला मंदिर की कलाकार भारती कुमारी, स्थानीय कलाकार मनोहर एवं संस्था के सदस्य डीके सिंह ने अपनी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम को और देशभक्तिमय बनाया। संस्था के अध्यक्ष एस0 शेखर ने कारगिल युद्ध के कारणों की विस्तृत जानकारी के साथ उस युद्ध के परमवीर चक्र विजेताओं की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक कैप्टन अनिल कुमार महतो, सुभाष कुमार, राजेश पाठक, वकील सिंह , संतोष कुमार शर्मा, राजाराम महतो, देवशरण कुमार सिंह, सत्यवान महतो, अशोक कुमार, विमल कुमार झा, संजय कुमार एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित हुए तथा पूर्व सैनिक आशुतोष कुमार एवं मनोज कुमार मिश्रा ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन