मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र में आयोजित चार दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता सम्पन्न, चाईबासा सारंडा जंगल की 174 बटालियन ने जीता एथलीट चैंपियनशिप का खिताब The four-day athletic competition held at CRPF's Jadugoda Group Center concluded, 174 battalion of Chaibasa Saranda forest won the title of athletic championship

लेखक: प्रकाशित:
सीआरपीएफ के जादूगोड़ा ग्रुप केंद्र में आयोजित चार दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता सम्पन्न, चाईबासा सारंडा जंगल की 174 बटालियन ने जीता एथलीट चैंपियनशिप का खिताब The four-day athletic competition held at CRPF's Jadugoda Group Center concluded, 174 battalion of Chaibasa Saranda forest won the title of athletic championship
●जीवन में अनुशासित रहकर जवान  आगे बढ़े- रमेश कुमार
जादूगोड़ा : केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की जादूगोड़ा स्थित सासपुर ग्रुप केंद्र में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय झारखण्ड अंतर एथलेटिक्‍स प्रतियोगिता शनिवार को सम्पन्न हो गया।। इस   अवसर पर कैंप परिसर में ही समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर जादूगोड़ा सीआरपीएफ के केंद्र उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि जवान हमेशा चुस्त दुरुस्त रहें। कहा कि यह प्रतियोगिता उनके शारीरिक क्षमता को बनाए रखने को लेकर आयोजित किया गया था। इस दौरान जवानों ने खेल भावना से शानदार प्रदर्शन किया। अंत में उन्होंने जवानों को अनुशासित रहकर आगे  बढ़ने की प्रेरणा दीं।  कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित टाटा स्टील के चीफ सिक्युरिटी  एंड ब्रांड प्रोडक्शन अरविंद कुमार सिन्हा ने जवानों का हौसला अफजाई किया और अनुशासित रूप से सम्पन्न कार्यक्रम की सफलता की सराहना की। कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी नीरज कुमार ने बखूबी निभाई। इस प्रतियोगिता में झारखंड सेक्‍टर के कुल 10 टीमों के 77 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिनके बीच कुल 16 प्रतिस्‍पर्धाएं कराए गए।

व्‍यापक रूप से आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्‍थान 174 बटालियन, चाईबासा सारंडा जंगल, द्वितीय स्‍थान- 154 बटालियन तथा तृतीय स्‍थान- ग्रुप केन्‍द्र जमशेदपुर ने प्राप्‍त किया। इसके अलावा सभी प्रतिस्‍पर्धाओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्‍थान प्राप्‍त करने वाले प्रतिभागियों को स्‍वर्ण, रजत व कास्‍य पदक प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्‍ठ एथलीट का खिताब 154 बटालियन के हव0(जीडी.) कुतुबुद्दीन अंसारी  को प्रदान किया गया। मुख्‍य अतिथि  रमेश कुमार, उप महानिरीक्षक ने जानकारी दी कि  मूलभूत सुविधाओं के अभाव एवं प्रतिकूल प्राकृतिक परिस्थिति की चुनौतियों के बावजूद भी प्रतिभागियों ने पूर्ण उत्‍साह के साथ प्रतिस्‍पर्धाओं में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। सम्मानित अतिथि अरविन्‍द कुमार सिन्‍हा, चीफ सिक्‍यूरिटी एवं ब्रांड प्रोटेक्‍शन, टाटा स्‍टील द्वारा प्रतियोगिता के आयोजन व सफल संचालन के लिए ग्रुप केन्‍द्र जमशेदपुर की सराहना की गई। इस मौके पर ग्रुप केन्‍द्र के डॉ0 उर्मिला गारी, उप महानिरीक्षक(चिकित्‍सा), पंकज सिंह, कमांडेंट, डॉ0 मीना नवीन कुमार, मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी नवीन कुमार, द्वि.क.अ., नीरज कुमार, उप कमाण्‍डेंट पवन कुमार, उप कमाण्‍डेंट, टाटा स्‍टील के  किशोर कुमार बिश्‍वास, रंजीत कुमार सिंह, अंतरराष्‍ट्रीय एथलीट एवं कोच समेत अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं वीर जवान उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन