मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण की नींव होता है प्ले स्कूल: पुरेंद्र Play school is the foundation for the development of complete personality of children: Purendra

लेखक: प्रकाशित:
बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण की नींव होता है प्ले स्कूल: पुरेंद्र Play school is the foundation for the development of complete personality of children: Purendra

●संस्कार प्ले स्कूल, भाटिया बस्ती के 7वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
आदित्यपुर : आदित्यपुर भाटिया बस्ती स्थित संस्कार प्ले स्कूल में मंगलवार को भव्य 7वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पूरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर रंग-बिरंगी सजावट से सजा हुआ था और चारों ओर उल्लास और उमंग का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में रामचंद्र पासवान, शिक्षाविद प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व पार्षद एन सिंह, पीडी सिंह, अजय पांडे, एमएम सिंह, कुमार बिपिन बिहारी प्रसाद, अधिवक्ता संजय कुमार, प्रमोद गुप्ता एवं अन्य समाजसेवी और अभिभावक मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत स्कूल के बच्चों ने पारंपरिक अंदाज़ में पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं जिनमें नृत्य, गीत, कविता पाठ और नाटक शामिल थे। बच्चों की मासूम अदाओं और आत्मविश्वास से भरपूर प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि प्ले स्कूल बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण की नींव होता है। उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल प्रारंभिक बचपन के शिक्षा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि प्ले स्कूल में खेल-आधारित शिक्षा के माध्यम से बच्चों में प्रारंभिक उम्र से ही सीखने की प्रवृत्ति, अनुशासन, शिष्टाचार और सामाजिकता के गुण विकसित होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कार प्ले स्कूल जैसे संस्थानों के कारण अब भाटिया बस्ती, बेलडीह बस्ती, हथियाडीह, शर्मा बस्ती और विद्युत नगर जैसे क्षेत्रों के अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन समिति की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल का उद्देश्य न केवल शिक्षा देना है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों का विकास भी करना है। उन्होंने कहा कि संस्कार प्ले स्कूल भविष्य में भी बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु ऐसे ही प्रयास करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर गर्व और खुशी जताई। इस अवसर पर संस्कार प्ले स्कूल की प्रधानाध्यापक उर्वशी मेहता, मुनमुन देवी, कुमकुम, सुबीर कुमार, टिंकू सिंह, लखन महतो, अंजना सिंह, सविता देवी आदि मौजूद थे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन