ग़म्हरिया : सरायकेला खरसावां पीडीएस दुकानदार संघ के जिलाध्यक्ष फुलकांत झा ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंपकर विभिन्न मांगों से अवगत कराते हुए आगामी एक अगस्त को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की जानकारी दी है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि पीडीएस दुकानदारों की विभिन्न मांगों में एनएफएस का 11 महीनों का कमीशन बकाया भुगतान, पीडीएस दुकानदारों का स्वास्थ्य बीमा, दुकानदारों के आकस्मिक निधन पर तत्काल श्राद्ध कर्म हेतु 3 लाख का भुगतान करने, ग्रीन कार्ड का बकाया 19 माह का कमीशन भुगतान करने, दुकानदारों को भाड़ा, ई पोश आदि खर्च के लिए तीन हजार प्रति माह भुगतान करने, पीडीएस में शिक्षित युवाओं की बहाली करने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। पत्र की प्रतिलिपि झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री को भी प्रेषित की गई है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें