गम्हरिया : पूर्व वार्ड पार्षद धनंजय गुप्ता के प्रयास से गम्हरिया के वार्ड छह में सर्विस रोड के किनारे स्थित जाम पड़े नाले की सफाई कराई गई। इस दौरान बैंक ऑफ बरोदा से लाल बिल्डिंग चौक तक की नाले की सफाई कराई गई। विदित है कि सड़क निर्माता कंपनी जेआरडीसीएल या आदित्यपुर नगर निगम द्वारा वर्षों से उंक्त नाली की सफाई नहीं कराए जाने के कारण पूरी तरह वह भर गई थी। इस कारण बारिश होते ही नाले का पानी सड़क पर आकर रोड किनारे स्थित घरों व दुकानों में घुस जाता था। साथ ही, उंक्त मार्ग में भी करीब एक से डेढ़ फीट जलजमाव हो जाने से उससे होकर आवागमन बाधित हो जाता था। इस बावत स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व पार्षद से आग्रह किए जाने के बाद मंगलवार को नाले की सफाई कराई गई।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें