मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

मुहर्रम पर्व को ले गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting held in Gamhariya police station regarding Muharram festival

लेखक: प्रकाशित:
मुहर्रम पर्व को ले गम्हरिया थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित Peace committee meeting held in Gamhariya police station regarding Muharram festival
गम्हरिया : मुस्लिम धर्मालंबियों का प्रमुख पर्व मुहर्रम को लेकर गुरुवार को गम्हरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी कुमार अरविन्द वेदिया ने किया। इस मौके पर धर्मावलंबियों का शहीदी पर्व मुहर्रम को अमन शांति व भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूर्व में भी गम्हरिया क्षेत्र के लोगों से सभी धर्म के पर्व-त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाने का इतिहास रचा है जिसे भविष्य में भी कायम रखने की जरूरत है। इस मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सार्वजनिक स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। इस दौरान किसी भी प्रकार के व्यवधान उत्पन्न करने वाले उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी इसमे सहयोग करने की अपील किया। इस मौके पर जगन्नाथपुर पंचायत के पंसस अमरेश ईश्वर, वार्ड सदस्य कमलदेव राय, अनिल कुमार झा, राजेश महतो, दिनेश हांसदा, लखीचरण महतो, सौरभ परासर, डीएन सिंह, श्याम सुंदर मालाकार समेत काफी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग व थाना के पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन