मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैरागी वैष्णव के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन A delegation of All India Vairagi Vaishnav submitted a memorandum to the Chairman of the National Backward Commission

लेखक: प्रकाशित:
अखिल भारतीय वैरागी वैष्णव के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन A delegation of All India Vairagi Vaishnav submitted a memorandum to the Chairman of the National Backward Commission
जादूगोड़ा : अखिल भारतीय वैरागी वैष्णव के केंद्रीय अध्यक्ष चित्तरंजन दास और महासचिव फकीर चंद्र दास की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा गुरुवार को  दिल्ली से आए राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष हंसराज गंगाराम अहीर से रांची गेस्ट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने  वैष्णव जाति को अति पिछड़ी जाति के केंद्रीय सूची में शामिल करने को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। सौपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वैष्णव जाति की आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक दशा अति दयनीय है। ऐसे में इस जाति को पिछड़ी जाति से हटाकर अति पिछड़ी जाति के रूप में केंद्रीय सूची में शामिल किया  जाए ताकि केंद्र सरकार द्वारा प्रदत लाभ का फायदा उन्हें मिल सके। प्रतिनिधिमंडल में अखिल भारतीय वैरागी बैष्णव समिति के अध्यक्ष चित्तरंजन दास, महासचिव फकीर चन्द दास, संयोजक नेपाल दास, गोपीनाथ दास, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार दास, दिलीप दास, संगठन सचिव रबीन्द्रनाथ दास आदि शामिल थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन