मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

देवानंद हत्याकांड मामले के फरार आरोपी विकास प्रधान समेत चोरी मामले के छह नावालिगों को गम्हरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार Gamharia police arrested Vikas Pradhan, absconding accused in Devanand murder case and six minors in theft case

लेखक: प्रकाशित:
देवानंद हत्याकांड मामले के फरार आरोपी विकास प्रधान समेत चोरी मामले के छह नावालिगों को गम्हरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार Gamharia police arrested Vikas Pradhan, absconding accused in Devanand murder case and six minors in theft case



गम्हरिया : बीते 15 मई को गांजिया के समीप बांसलिकोचा जाने वाले रास्ते मे देवानंद प्रधान नामक व्यक्ति की हत्या कर शव फेंके जाने के मामले के फरार आरोपी विकास प्रधान को गम्हरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह सीनी थाना क्षेत्र के साठ नारायणडीह गांव का निवासी है। थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विदित है कि इस मामले के तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जबकि विकास प्रधान घटना के बाद फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसके अलावा, गम्हरिया पुलिस ने बीते 18 जून की रात थाना क्षेत्र अंतर्गत केपीएस के सामने अर्का जैन कॉलेज मोड़ स्थित गोप होटल में हुई चोरी के मामले में छह नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने होटल से चुराए गए सभी सामानों में सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर, वाईफाई राउटर, टीवी आदि भी बरामद कर लिया है। थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी नावालिगों को चाईबासा बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन