गम्हरिया : गम्हरिया थाना अंतर्गत मुसरीकुदर गांव में हुई सड़क दुर्घटना में अर्का जैन विश्वविद्यालय के बीबीए, पांचवीं सेमेस्टर के रोहन महतो नामक एक छात्र की मौत हो गई जबकि आदर्श कुमार शर्मा नामक दूसरा छात्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों घाटशिला के रहने वाले हैं और गम्हरिया में रहकर वहां पढ़ाई करते हैं। मंगलवार को दोपहर हुई दर्दनाक दुर्घटना के बावत बताया गया है कि कॉलेज से छुट्टी के बाद दोनों छात्र बाइक से तेज गति से घर जा रहे थे। इसी क्रम में मुसरीकुदर के पास उनकी बाइक स्किट कर टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे दोनों को गम्भीर चोटें आई। तत्पश्चात, कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत रोहन महतो को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल आदर्श कुमार शर्मा का टीएमएच में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें