गम्हरिया : टायो कंपनी के खाली पड़े क्वार्टरों में अस्थाई रूप से रह रहे परिवार के लोगों ने मंगलवार को गम्हरिया के अंचल अधिकारी से मिलकर उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया। इस दौरान उन्होंने सीओ को ज्ञापन सौंपकर उनकी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। उन्होंने सीओ को बताया कि पुराने क्वार्टरों की दीवारें क्षतिग्रस्त होने के कारण वे सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी के खाली पड़े क्वार्टरों में शिफ्ट हो गए थे। वर्तमान में सभी टायो कॉलोनी के क्वार्टर ए-111 से ए-120 में रह रहे हैं। इस बावत पूर्व में ही उन्होंने कंपनी प्रबंधन को सूचना दे दिया था। लेकिन इन क्वार्टरों में अबतक बिजली और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था नहीं की गई है। इस कारण उन्हें पानी की किल्लत के बीच रात के अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इस समस्या के कारण सबसे अधिक बच्चों और बुजुर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सीओ से इस बावत कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर शीघ्र बिजली और पेयजलापूर्ति की व्यवस्था बहाल करवाने की मांग की ताकि वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक ढंग से जीवन व्यतीत कर सकें। ज्ञापन सौंपने वालों में शिवशंकर शर्मा, दिनेश महतो, समीरण महतो, मनोज कुमार, असित कुमार ठाकुर, गौतम कुमार महतो, निरंजन महतो, साइबू महतो, प्रदीप कुमार घोष, परेश महतो आदि शामिल थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें