मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीसी से की अतिक्रमण कर बन्द किए रास्ते को खुलवाने की मांग Villagers demanded from DC to open the road which was blocked by encroachment

लेखक: प्रकाशित:
ग्रामीणों ने डीसी से की अतिक्रमण कर बन्द किए रास्ते को खुलवाने की मांग Villagers demanded from DC to open the road which was blocked by encroachment
गम्हरिया : प्रखंड के रामचंद्रपुर ग्राम में स्थानीय एक दबंग परिवार द्वारा जमीन अतिक्रमण कर आम रास्ता बन्द कर लिए जाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बावत स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रामचंद्रपुर और कलिकापुर सीमा के बीच खाता संख्या 43, प्लॉट संख्या 205 पर स्थित इस रास्ते का उपयोग वहां रहने वाले करीब 35 परिवार के लोग तीन-चार पीढ़ी से करते आ रहे हैं। किंतु, गांव के दबंग परिवार के सदस्य बुधराम टुडू, मोटका टुडू और करण टुडू द्वारा उसे अपना निजी जमीन बताकर रास्ते को घेर दिया गया है। बताया गया है कि इस बावत पूर्व में उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, गम्हरिया के अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी को प्रभावित ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सौंपकर रास्ता खुलवाने की मांग भी की गई थी। किन्तु, अबतक कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपा गया। इसके बावजूद रास्ता नहीं खुलने से ग्रामीणों को इस बरसात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों से उपायुक्त से इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन