मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक On the second Monday of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in Shiva temples and performed Jalabhishek

लेखक: प्रकाशित:
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया जलाभिषेक On the second Monday of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in Shiva temples and performed Jalabhishek

गम्हरिया : सावन की दूसरी सोमवारी पर गम्हरिया, कांड्रा व आस पास के क्षेत्रों में शिवभक्तों ने भगवान शिव का विधि विधान से जलाभिषेक कर पूजा अर्चना किया। क्षेत्र के शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए प्रातः पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था जो दोपहर तक लगातार जारी रहा। बंगाली समुदाय का प्रथम सोमवारी होने के कारण शिवालयों में काफी भीड़ देखी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को जल, दूध और गंगाजल से जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवालयों में दिनभर बम-बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे गुंजते रहे। कई शिवालयों में महिला श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रही। प्रातःकाल में मंदिर खुलने से पहले ही महिलाएं हाथों में पूजन सामग्री व जलपात्र के साथ पंक्तिबद्ध होना प्रारम्भ कर दिया। मंदिर खुलते ही वहां भक्त-श्रद्धालुओं का पूजा अर्चना व जलाभिषेक करने का सिलसिला शुरू हो गया। इस अवसर पर चारों ओर श्रद्धालु भोलेबाबा की भक्ति में लीन रहे।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन