मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झारखंड आदिवासी संगठन के महासचिव रवींद्र ने विद्युत नगर में बारिश से टूटे घरों का लिया जायजा Jharkhand Tribal Organization's General Secretary Ravindra inspected the houses damaged by rain in Vidyut Nagar

लेखक: प्रकाशित:
झारखंड आदिवासी संगठन के महासचिव रवींद्र ने विद्युत नगर में बारिश से टूटे घरों का लिया जायजा Jharkhand Tribal Organization's General Secretary Ravindra inspected the houses damaged by rain in Vidyut Nagar
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 10 विद्युत नगर में हुई भारी बारिश के कारण करीब 17 परिवारों के घर ढह गए। उस भीषण बारिश में कई घर पूरी तरह से टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे उन गरीब परिवारों के समक्ष अब रहने की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही, बस्ती के कई अन्य घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी सूचना मिलने पर सोमवार को झारखंड आदिवासी संगठन के महासचिव रविंद्र बास्के द्वारा पूरे इलाके का दौरा कर क्षति का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने स्वंय टूटे हुए घरों का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक भी किया। बैठक में मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में पीड़ित परिवारों की समस्या समाधान के लिए बीडीओ और अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर उनके आवास की व्यवस्था करने व समुचित मुआवजा देने की मांग करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान महासचिव रविंद्र बास्के ने कहा कि प्रशासन को जल्द से जल्द पीड़ित परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए ताकि उनका जीवन सामान्य हो सके।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन