मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

केकेसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 उदित राज से प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने की मुलाकात, जमशेदपुर में 21 सितम्बर को विशाल मजदूर महासम्मेलन का होगा आयोजन State President Shailesh Pandey met KCC National President Dr. Udit Raj, a huge workers' conference will be organized in Jamshedpur on September 21

लेखक: प्रकाशित:

●राष्ट्रीय नेता सह प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी सहित मंत्री एवं विधायक होंगे शामिल
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उदित राज से कांग्रेस मुख्यालय में मुलाकात की एवं संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान केकेसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा भी उपस्थित रहे। इस दौरान आगामी 21 सितम्बर को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह मजदूर महासम्मेलन का आयोजन जमशेदपुर में आयोजित करना तय हुआ जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तरीय नेता, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्री एवं विधायक शामिल होंगे। साथ ही, मोदी सरकार के मजदूर विरोधी नितियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने पर चर्चा हुई। डॉ0 उदित राज ने कहा कि मोदी सरकार श्रम कानूनों में संशोधन कर मजदूरों के अधिकारों का हनन करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने प्रखंड एवं जिला स्तर पर इसका पूरजोर विरोध करने का आह्वान किया। साथ ही, संसद में कांग्रेस सांसदों द्वारा इस पर आवाज बुलंद करने की अपील की। शैलेश पांडेय ने कहा कि आगामी 17 अगस्त को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर सभी जिलों एवं प्रखंडों में मोदी सरकार के मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध करने का आह्वान किया जाएगा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन