मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दो माह से राशन नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, एमओ को सौंपा ज्ञापन Angry villagers protested at the block office for not getting ration for two months, submitted a memorandum to the MO

लेखक: प्रकाशित:
दो माह से राशन नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन, एमओ को सौंपा ज्ञापन Angry villagers protested at the block office for not getting ration for two months, submitted a memorandum to the MO
गम्हरिया : प्रखंड के रापचा पंचायत में ग्रामीण महिला उत्थान समिति की राशन दुकान से खाद्यान्न नहीं मिलने से आक्रोशित कार्डधारी ग्रामीणों द्वारा सोमवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के पश्चात ग्रामीणों ने प्रभारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी को ज्ञापन देकर इसकी जांच कर उंक्त डीलर पर कार्रवाई की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि वे सभी दिहाड़ी मजदूर हैं और विगत दो वर्षों से इसी दुकान से राशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि डीलर रीना महाली द्वारा बार- बार खाद्यान्न देने से मना किया जाता है। ग्रामीण जब भी राशन का उठाव करने जाते हैं तो डीलर द्वारा अनाज नहीं आने की बात कही जाती है, जबकि दुकान में अनाज भरा रहता है। डीलर द्वारा कहा जाता है कि कहीं भी शिकायत कर दो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि विगत कई महीनों से चावल, गेहूं, दाल, तेल, धोती-साड़ी व अन्य सामानों का वितरण नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दुकान से अनाज कार और टेंपो से बाहर कालाबाजारी में भेजा जाता है। बताया गया है कि पिछले दो वर्षों से समिति सचिव के बिना ही निजी आवास से दुकान चलाई जा रही है जबकि इसका संचालन निर्धारित स्थान से होना चाहिए। हरा राशन कार्डधारियों को भी विगत दो वर्षों से राशन नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी से रापचा समिति दुकान की जल्द जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग किया है। इस मौके पर काफी संख्या में कार्डधारी महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन