मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, बाबा भोले का किया जलाभिषेक On the first Monday of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in Shiva temples and offered water to Baba Bhole

लेखक: प्रकाशित:
सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, बाबा भोले का किया जलाभिषेक On the first Monday of Sawan, a huge crowd of devotees gathered in Shiva temples and offered water to Baba Bhole
सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, बाबा भोले का किया जलाभिषेक
गम्हरिया : सावन की पहली सोमवारी पर कांड्रा, गम्हरिया व आसपास के शिवालयों में भक्त-श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। एकबारगी हर हर महादेव और ॐ  नमः शिवाय मन्त्र से शिवालय गूंज उठा। प्रातःकाल से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी प्रारम्भ हो गई थी जो दोपहर तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ को बेलपत्र, धतूरा, अकवन  फूल आदि अर्पित कर परम्परागत विधि विधान के साथ विशेष पूजा कर जलाभिषेक किया। बड़ा गम्हरिया बस्ती, शिवपुरी कॉलोनी, सतवाहिनी, प्रखण्ड परिसर, उषा मोड़, आदर्श नगर, बोलाईडीह, कांड्रा एसकेजी कॉलोनी, कांड्रा बाजार, थाना परिसर स्थित शिवालयों में भक्त श्रद्धालुओ की काफी भीड़ रही। इधर, प्रथम सोमवारी को लेकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा मंदिरों में विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर कई मंदिरों में भगवान शिव का रुद्राभिषेक भी किया गया। वहीं संध्या में कई मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन