गम्हरिया : जेईई मेन्स परीक्षा में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले रपचा निवासी दिव्यांग छात्र लखन महाली को क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी सह समाजसेवी योगेश दीवान और सौरव दीवान के नेतृत्व में सम्मानित किया गया। उन्होंने लखन महाली को गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया तथा उपहारस्वरूप कुर्सी व टेबल प्रदान किया। साथ ही, उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया। विदित है कि उसके माता पिता ठेका मजदूरी का काम कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करते हैं। इस मौके पर मानवाधिकार सहायता संघ के कोल्हान अध्यक्ष जवाहरलाल महाली, समाजसेवी चंद्रनाथ महतो आदि भी मौजूद थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें