गम्हरिया : टाटा स्टील के एथिक्स माह के तहत टाटा स्टील ग्रोथ शॉप की ओर से राजनगर के भीम खांदा में बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। उंक्त कार्यक्रम में टीजीएस एथिक्स काउंसलर एवं मशीन शाॅप द्वारा बच्चों को नीति के बावत जानकारी दी गई। तत्पश्चात, बच्चों के बीच क्वीज, नृत्य, संगीत आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतिभागी बच्चों के बीच पुरस्कार वितरण कर उन्हें उपहार प्रदान किया गया। इस मौके पर टाटा स्टील ग्रोथ शॉप (मशीन शाॅप) के हेड एवं एथिक्स काउन्सलर अमित राय व उनकी पत्नी, सुरक्षा विभाग के सीनियर मैनेजर मुकेश कुमार, एथिक्स चैंपियन जया झा, टिस्को मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, कमेटी सदस्य ओम प्रकाश पाठक, एडमिन के सुरेंद्र सिंह, मशीन शाॅप के मुक्ति नारायण, दिवाकर कुण्डू, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जयराम दादी एवं दिलीप कुमार महतो का प्रमुख योगदान रहा।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें