मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

दिवंगत पत्रकार शेख अलाउद्दीन की श्रद्धांजलि सभा 16जुलाई को गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में होगी आयोजित Tribute meeting of late journalist Sheikh Alauddin will be organized on 16th July at Chitragupta Bhawan in Gamharia

लेखक: प्रकाशित:
दिवंगत पत्रकार शेख अलाउद्दीन की श्रद्धांजलि सभा 16जुलाई को गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में होगी आयोजित Tribute meeting of late journalist Sheikh Alauddin will be organized on 16th July at Chitragupta Bhawan in Gamharia
🔴 श्रद्धांजलि सभा की तैयारी को लेकर झारखण्ड राज्य प्रभारी चंदन मिश्रा की अध्यक्षता मे ऑनलाइन मीटिंग आयोजित
सरायकेला : आज भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS Union) की झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नलिस्ट एसोसियेशन(JJA) के कोल्हान प्रमंडल के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन मीटिंग राष्ट्रीय सचिव सह बिहार-झारखण्ड राज्य प्रभारी श्री चंदन मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग का संचालन प्रदेश महासचिव श्री अभय लाभ ने किया। मीटिंग में आगामी 16 जुलाई को दिवंगत पत्रकार शेख अलाउद्दीन के श्रद्धांजलि सभा की तैयारी एवं कोल्हान प्रमंडल से तीन दिवसीय चेन्नई राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया। झारखण्ड प्रभारी श्री चंदन मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि दिवंगत पत्रकार शेख अलाउद्दीन जी की श्रद्धांजलि सभा में शत प्रतिशत पत्रकारों की भागीदारी होनी चाहिए। श्री मिश्र ने कहा कि स्वर्ग शेख अलाउद्दीन संगठन के सभी कार्यों में सदैव मुखर रहते हुए पत्रकारों को संगठित करने वाले साथी थे। प्रदेश महासचिव अभय लाभ ने कहा कि गमहरिया प्रखंड कमेटी द्वारा श्रद्धांजलि सभा की तैयारी की जा रही है, इसे सफल बनाने के लिए सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी आपस में तालमेल बैठा कर कार्यक्रम आयोजित कर इसे यादगार बनाने में जुटी है।सरायकेला जिला अध्यक्ष भाग्य सागर सिंह ने बताया कि सरायकेला से प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी शंभूनाथ श्रवण, मनोज स्वर्णकार, प्रताप मिश्रा एवं सुरेन्द्र मार्डी, उपेंद्र महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, पश्चिम सिंहभूम से जितेन्द्र ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष सचिंद्र दास, जिला महासचिव अजीत लाभ, चांडिल अनुमंडल अध्यक्ष हिमांशु गोप, संजय शर्मा, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी से मुरारी सिंह, जुबैर सिद्दीकी, राकेश सिंह को कोऑर्डिनेशन कमेटी में शामिल किया गया है। कार्यक्रम के लिए कोल्हान प्रमंडल की तीनों जिला कमेटी आपस में सहयोग कर इसे सफल बनाने में जुटी है। आज की ऑनलाइन मीटिंग में संगठन के संस्थापक शाहनवाज हसन, झारखण्ड प्रभारी चंदन मिश्रा, प्रदेश महासचिव अभय लाभ, प्रदेश सचिव प्रताप मिश्रा एवं सुरेन्द्र मार्डी, सरायकेला जिला अध्यक्ष भाग्य सागर सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्वी सिंहभूम जिला सोशल मीडिया प्रभारी सौरव कुमार सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन