मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

समाजसेवी लखवीर सिंह लाली का हुआ अंतिम संस्कार Last rites of social worker Lakhveer Singh Lali performed

लेखक: प्रकाशित:
समाजसेवी लखवीर सिंह लाली का हुआ अंतिम संस्कार Last rites of social worker Lakhveer Singh Lali performed
आदित्यपुर : टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी लखवीर सिंह लाली का अंतिम संस्कार आज पार्वती घाट, बिष्टुपुर में संपन्न हुआ। इससे पूर्व उनके एमआईजी-185, आदित्यपुरृ02 स्थित आवास से शवयात्रा निकाली गई, जिसमें काफी संख्या में लोग शरीक हुए। उल्लेखनीय है कि 69 वर्षीय स्व0 लाली का बीते शनिवार की सुबह टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में निधन हो गया था। वे अपने पीछे दो पुत्र (सामाजिक कार्यकर्ता सिमरन मेहरा और गुंजन मेहरा) सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंबूज कुमार, वरीय राजद नेता एस एन यादव, संतोष कुमार सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, श्रीनिवास यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन