जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ से सटे जमशेदपुर प्रखंड के मौजा हलुदबनी के टोला जानेगोड़ा में विधायक मंगल कालिंदी की गैर मौजूदगी में झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने 26 लाख की लागत से बनने वाले आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर स्वीकृत आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन का शिलान्यास होने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है। इस मौके पर झामुमो नेता शंकर गग़राई, नायके बाबा दुबराज टुडू, सुरेश हांसदा, किशुन हेंब्रम, रामदास बास्के, दीपक मुर्मू समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें