मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

झामुमो नेता सुखराम टुडू पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला, नामजद प्राथमिकी दर्ज JMM leader Sukhram Tudu attacked with a knife, FIR registered against him

लेखक: प्रकाशित:
झामुमो नेता सुखराम टुडू पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला, नामजद प्राथमिकी दर्ज JMM leader Sukhram Tudu attacked with a knife, FIR registered against him
गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव में बीते रविवार की देर रात आदिवासी नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सुखराम टुडू को इलाज के लिए पहले आदित्यपुर स्थित गंगोत्री अस्पताल ले जाया गया जहां से उनकी गंभीर स्थिति के कारण उन्हें टीएमएच रेफर किया गया। टीएमएच के आईसीयू में वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इस घटना को लेकर उनकी पत्नी बांगी टुडू द्वारा गम्हरिया थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई  है। प्राथमिकी में बताया गया है कि बीते रविवार की रात करीब ग्यारह बजे उनके पति किसी सामाजिक कार्य से लौट रहे थे। उसी समय फोन पर बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर जब बाहर निकलीं तो देखा कि गांव के ही सुजीत घोष उनके पति को जमीन पर गिराकर चाकू से बार-बार हमला कर रहा था। इस दौरान वह बोल रहा था कि तुम जंगली आदिवासी नेता बनते हो अब खत्म कर रहा हूं। इसी दौरान हमलावरों की नजर जब बांगी टुडू पर पड़ी तो वह घायल सुखराम टुडू को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि घटनास्थल के समीप दो और व्यक्ति मौजूद थे जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। बांगी टुडू द्वारा शोर किए जाने पर उनके चाचा उदय टुडू वहां पहुंचे और घायल सुखराम को तत्काल मोपेड से अस्पताल ले गए। सुखराम की पत्नी ने आवेदन में आरोपी सुजीत घोष और उसके दो अज्ञात साथियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। इधर, उंक्त घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उंक्त घटना के बाद सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीण और झामुमो नेता प्रखंड अध्यक्ष भोमारा माझी के नेतृत्व में गम्हरिया थाना पहुंचे और हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग थाना प्रभारी से की।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन