जादूगोड़ा : सीआरपीएफ की ओर से रविवार को स्थापना दिवस पर जादूगोड़ा स्थित राखा कॉपर में फिट इंडिया, खेलो इंडिया की ओर से गांव-गांव में साइकिल रैली निकाल कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 87वां स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम की अगुवाई पुलिस उपमहानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया। इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा शहीद स्थल पर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा सशस्त्र गार्ड द्वारा सलामी दी गई। इस मौके पर सैनिक दरबार का आयोजन किया गया जिसमें आज के दिन के महत्व के विषय में उपस्थित सभी जवानो को अवगत करवाया गया। इस ग्रुप केन्द्र में नवनिर्मित भवनों के उद्घाटन हेतु एमओएस, गृह मंत्रालय के आगमन पर संबंधित कार्मिक तथा अधिकारियों के सराहनीय कार्य के लिए पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड सेक्टर द्वारा जारी किये गये "प्रशस्ति पत्र" को पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वितरण किया गया तथा आगामी 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व कार्मिकों को "स्मृति चिह्न" देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम में रह रहे शहीदों के परिवार तथा सेवानिवृत्त हो चुके कार्मिकों को भी आमंत्रित कर उन्हे अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संध्या में बच्चों व जवानों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन द्वितीय कमान अधिकारी नीरज कुमार ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ0 उर्मिला गारी, पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) पंकज सिंह, कमाण्डेंट, ग्रुप केन्द्र, के.रि.पु.बल, जमशेदपुर, डॉ0 मीणा नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नवीन कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी नीरज कुमार, उप कमा पवन कुमार तथा अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें