मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

चित्रगुप्त महिला महासमिति गम्हरिया की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन, सुरक्षा श्रीवास्तव बनी सावन क्वीन Chitragupta Mahila Mahasamiti Gamharia organized a grand Sawan festival, Suraksha Srivastava became Sawan Queen

लेखक: प्रकाशित:
चित्रगुप्त महिला महासमिति गम्हरिया की ओर से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन, सुरक्षा श्रीवास्तव बनी सावन क्वीन Chitragupta Mahila Mahasamiti Gamharia organized a grand Sawan festival, Suraksha Srivastava became Sawan Queen

गम्हरिया : चित्रगुप्त महिला महासमिति की ओर से गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में 'चित्रांश' सावन-महोत्सव- 2025 का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष रागिनी सहाय और उपाध्यक्ष मधु वर्मा द्वारा भगवान चित्रगुप्त की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस  कार्यक्रम में काफी संख्या में चित्रांश समाज की महिलाएं शामिल हुई। इस मौके पर महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिताओं व कई मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य व संगीत ने पूरे समारोह में समा बांध दिया था जो आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम के अंत मे सभी प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर ललिता देवी, द्वितीय रागिनी सहाय तथा तृतीय स्थान पर ज्योति माला रही। स्पून एंड मार्बल रेस में प्रथम मुनी देवी, द्वितीय मोनी सिन्हा व तृतीय रिंकी श्रीवास्तव रही। इसके अलावा चना पिक गेम में प्रथम स्थान पर रिंकी श्रीवास्तव, द्वितीय स्थान पर स्मिता सिन्हा तथा तृतीय स्थान पर निर्मला सिन्हा रही। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा उपस्थित सभी महिलाओं को उपहार प्रदान किया गया। इस दौरान सावन क्वीन का खिताब सुरक्षा श्रीवास्तव ने प्राप्त किया जिन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर  समिति की संगठन सचिव अनिता देवी, कंचन कुमारी, पूनम देवी, मीतू देवी, तनु देवी, सोनी देवी समेत काफी संख्या में समाज की महिलाएं उपस्थित रही। इसके सफल आयोजन में चित्रगुप्त महासमिति के कार्यकारी अध्यक्ष केएम श्रीवास्तव, महासचिव संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, भूदेव वर्मा, कंचन कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार, सन्नी श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रत्नेश्वर सहाय, नागेंद्र लाल दास आदि का योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन