मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कोल्हान मिथिला समाज द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, निःशुल्क दवा का हुआ वितरण Free health checkup camp organized by Kolhan Mithila Samaj, free medicines distributed

लेखक: प्रकाशित:
कोल्हान मिथिला समाज द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, निःशुल्क दवा का हुआ वितरण Free health checkup camp organized by Kolhan Mithila Samaj, free medicines distributed

आदित्यपुर : कोल्हान मिथिला समाज के तत्वाधान में आदित्यपुर-2, रोड नंबर-14 स्थित श्री राम मंदिर सामुदायिक भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया। आदित्यपुर स्थित ए .जे. डायग्नोस्टिक सेंटर के सहयोग से आयोजित इस स्वास्थ्य जांच शिविर में आए लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करते हुए चिकित्सीय सलाह के अनुसार, उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराया गया। शिविर में अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी, एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य अशोक झा अविचल, आईएमए के सचिव डॉ0 सौरभ चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर अतिथियों को मिथिला लाल पाग पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मिथिला समाज का यह प्रयास अनूठा है, कई ऐसे लोग हैं जो सरकारी चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं उठा पाते हैं। उनके लिए यह शिविर काफी उपयोगी साबित होगा। इस मौके पर शिविर में आए लोगों का हृदय रोग, हड्डी रोग, नेत्र जांच, मधुमेह, महिला रोग आदि की जांच अनुभवी चिकित्सको द्वारा की गई। शिविर में मुख्य रूप से डॉ0 जगदीश लोहिया, डॉ0 आलोक रंजन महतो, डॉ0 राजीव शर्मा, डॉ0 जीएन शर्मा, डॉ0 अक्षय कीर्ति एवं एएसजी हॉस्पिटल की टीम ने सेवा दिया। कोल्हान मिथिला समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष विपिन चंद्र झा, संयोजक शिवचंद्र झा, कार्यक्रम के संयोजक अनिल झा, पंकज राय, आकाश चंद्र झा, अमर कुमार झा, गोपाल जी चौधरी, देवेंद्र झा, संजीव झा, चंदन झा, विवेकानंद झा, अमित चौधरी, नवीन कुँवर, मिथिलेश झा आदि का विशेष योगदान रहा।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन