मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया गांजिया बराज का औचक निरीक्षण, किसानों को किया फल-फूल व सब्जी की वाणिज्यिक खेती हेतु प्रेरित DC did a surprise inspection of Ganjia Barrage, encouraged farmers to do commercial farming of fruits, flowers and vegetables

लेखक: प्रकाशित:
उपायुक्त ने किया गांजिया बराज का औचक निरीक्षण, किसानों को किया फल-फूल व सब्जी की वाणिज्यिक खेती हेतु प्रेरित DC did a surprise inspection of Ganjia Barrage, encouraged farmers to do commercial farming of fruits, flowers and vegetables
गम्हरिया : जिले के उपायुक्त नितीश कुमार सिंह द्वारा रविवार को गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गांजिया बराज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने उक्त बराज से संचालित सिंचाई परियोजना की अद्यतन प्रगति की समीक्षा किया तथा परियोजना से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों को भी डीप एरिगेशन प्रणाली से आच्छादित करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक कृषकों को इससे लाभान्वित किया जा सके। इसी क्रम में उन्होंने गांजिया बराज क्षेत्र को संभावित पर्यटन स्थल के रूप में चिह्नित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी, गम्हरिया को संशोधित प्रस्ताव तैयार कर जिला मुख्यालय को प्रेषित करने का निर्देश  दिया। निरीक्षण के दौरान डीसी ने वहां उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए उन्हें पारंपरिक फसलों धान एवं गेहूं के अलावे फल, फूल एवं सब्जियों की वाणिज्यिक खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए जल संसाधनों का सतत एवं समुचित उपयोग कर कृषि उत्पादकता एवं कृषकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है। उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी उपज का उचित बाजार एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा ठोस पहल की जाएगी। साथ ही, भंडारण की सुविधा सुदृढ़ करने हेतु कोल्ड स्टोरेज निर्माण की भी योजना पर कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को सिंचाई सुविधा के समुचित उपयोग को लेकर कृषकों को नियमित मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्र में कृषि की विविधता एवं आय के स्रोतों में वृद्धि हो सके। इस दौरान उनके साथ गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी गम्हरिया अभय कुमार द्विवेदी, खरकई डिवीजन के सहायक अभियंता समेत कई अन्य संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद थे।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन