मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

डोमजूडी मौसी बाड़ी में नौ दिन विश्राम के बाद प्रभु जगन्नाथ प्रमुख मंदिर मदन मोहन में हुए विराजमान After nine days of rest in Domjudi Mausi Bari, Lord Jagannath was enthroned in the main temple Madan Mohan

लेखक: प्रकाशित:
डोमजूडी मौसी बाड़ी में नौ दिन विश्राम के बाद प्रभु जगन्नाथ प्रमुख मंदिर मदन मोहन में हुए विराजमान After nine days of rest in Domjudi Mausi Bari, Lord Jagannath was enthroned in the main temple Madan Mohan

●डोमजूडी में निकाली गई भव्य बहुडा रथ, उमड़ा भक्तों का जन सैलाब
जादूगोड़ा : डोमजूडी स्थित नवदीप दास के आवास स्थित मौसीबाड़ी में नौ दिन विश्राम के बाद रविवार को भव्य बहुडा रथयात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रभु जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। आगे-आगे कीर्तन संप्रदाय के लोग भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। अंत में मदन मोहन प्रमुख मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर कमेटी की ओर से ललन शाह, पुलिस अधिकारी   आनंद मरांडी  समेत कई गणमान्य लोगों को प्रभु जगन्नाथ का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के आयोजक नवदीप दास ने बताया  कि वर्ष 1855 में स्व0 गंगा राम दास व राखाल दास बाबा ने प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरुआत की थी। उसके बाद से डोमजूडी में प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों की ओर से राम रेणु दास, हीरा लाल दास, बलराम दास, मृत्युंजय दास, तपन दास, ललन शाह, मुन्ना, विजय सिंह, नवदीप दास, निवारण दास, सुधन दास, चंचल दास, हरिहर दास, उपमुखिया जय गोपाल दास, ग्राम प्रधान नन्द गोपाल दास, मिहिर दास, तापस दास, बीरबल दास, गोपाल कर्मकार, प्रदीप दास, मृत्युंजय दास, जीतेन, शंभू दास, डोमन दास, लखन दास आदि ने अहम योगदान दिया।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन