गम्हरिया : कांड्रा थाना अंतर्गत डुमरा गांव में भुवनेश्वर मंडल (25) नामक युवक का शव नीम के पेड़ में लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि वह गुजरात में काम करता था और 15 दिन पूर्व ही अपने घर छुट्टी पर आया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण डुमरा गांव स्थित नीम पेड़ के समीप से गुजर रहे थे तो उन्होंने एक युवक का पेड़ में लटका शव देखा। तत्पश्चात,उन्होंने इसकी सूचना कांड्रा पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। उसके बाद उन्होंने मृतक के परिजनों ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि भुवनेश्वर मण्डल बीते सोमवार की रात करीब 9 बजे अपने घर से निकला था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। बताया गया है कि युवक नशा सेवन करने का आदी था। हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें