मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

आदित्यपुर में मार्ग-6 निवासी संजीव कुमार के घर से 10 लाख के जेवरात समेत दो लाख नकद व कार की चोरी Two lakh cash and a car along with jewellery worth 10 lakh were stolen from the house of Sanjeev Kumar, resident of Marg-6 in Adityapur

लेखक: प्रकाशित:
आदित्यपुर में मार्ग-6 निवासी संजीव कुमार के घर से 10 लाख के जेवरात समेत दो लाख नकद व कार की चोरी Two lakh cash and a car along with jewellery worth 10 lakh were stolen from the house of Sanjeev Kumar, resident of Marg-6 in Adityapur

आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 19 स्थित पान दुकान कॉलोनी के मार्ग संख्या-6 में चोरों ने बीते सोमवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात समेत नगद उड़ा लिए। इस सम्बंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की देर रात रोड नंबर 6 निवासी संजीव कुमार के बंद घर में चोरों ने दरवाजा तोड़कर घर में रखे तकरीबन 10 लाख रुपए के जेवरात और 2 लाख नगद की चोरी कर ली। साथ ही, घर के बाउंड्री में रखें मैरून कलर की ऑल्टो कार को भी चुरा लिया। घटना के संबंध में संजय कुमार एवं उनकी पत्नी आशा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह जब वे अपने पैतृक गांव कोडरमा से वापस लौटे तो देखा कि घर के चाहरदीवारी के भीतर खड़ी कार गायब है और घर के दरवाजा की कुंडी भी टूटी है। घर के अंदर जाकर देखा तो आलमारी में रखे जेवरात और नगद भी गायब थे।उन्होंने बताया कि घर के भीतर दीवार पर कार की चाबी टंगी थी, जिसका चोरों ने उपयोग कर कार चोरी कर ली। इधर घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज खंगाल रही है। घटना के संबंध में संजय कुमार की धर्मपत्नी आशा शर्मा ने बताया कि उनके घर में मौजूद टूल किट का उपयोग कर चोरों ने बड़े आसानी से अलमारी का दरवाजा तोड़कर सारे जेवरात एवं नगद चुरा लिए। उन्होंने बताया कि कुछ दिन बाद उनकी बेटी की शादी होने वाली है, जो अभी बेंगलुरु में जॉब कर रही है। उसकी शादी के लिए जेवरात संजो कर रखा गया था। उन्होंने बताया कि उनके घर के ठीक बगल में जेठानी भी रहती है, जिसके घर का निर्माण कार्य चल रहा है। वह अक्सर घर की देखभाल भी करती रहती है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी की घटना हो गई।

इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन