जादूगोड़ा : आसेका झारखंड द्वारा संचालित बोर्ड ऑफ संथाली एजुकेशन का ग्रीष्मकालीन सत्र में विगत 7, 8 व 9 जून को आयोजित तीन दिवसीय ओलचिकी परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। इस परीक्षा में झारखंड के विभिन्न जिलों के 15 केंद्रों पर कुल 500 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। परीक्षा परिणाम घोषित करते हुए आसेका के महासचिव शंकर सोरेन ने कहा कि प्रथम श्रेणी में 97 प्रतिशत, द्वितीय श्रेणी में 3 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए जिसमें छात्राओं की भागीदारी सराहनीय रही। उन्होंने जानकारी दिया कि असेका साल में दो बार जून व दिसंबर माह में परीक्षा संचालित करती हैं, जिसमें लोअर (एक से पांचवीं तक), हाईयर (छठी से आठवीं कक्षा तक) तथा मैट्रिक व प्लास टू के समक्ष की परीक्षा ली जाती है। बताया कि प्राप्तांक के आधार चारों संकाय का क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान का परिणाम घोषित किया गया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें