मुख्य सामग्री पर जाएँ
BREAKING NEWS
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने मंडल अध्यक्षों को नियुक्त कर दिए निर्देश Congress District President Ambuj Kumar appointed divisional presidents and gave instructions

लेखक: प्रकाशित:
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने मंडल अध्यक्षों को नियुक्त कर दिए निर्देश Congress District President Ambuj Kumar appointed divisional presidents and gave instructions
आदित्यपुर: सरायकेला खरसावाँ जिला कांग्रेस अध्यक्ष अम्बुज कुमार द्वारा जिले के सभी प्रखंड क्षेत्रों से कुल सत्रह मंडल अध्यक्षों का चयन करते हुए मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो को शीघ्र पंचायत कमेटी और ग्राम विकास कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के लिए आगामी 13 जुलाई को कोल्हान स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन चाईबासा में किया जाएगा। उस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड/ मंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड पर्यवेक्षक शामिल होंगे। सभी प्रखंड व मंडल अध्यक्ष तथा प्रखंड पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान कर संगठन की मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर कार्य करने के लिए विशेष मार्गदर्शन राज्य प्रभारी के0 राजू तथा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो की ओर से प्रदान किया जाएगा।


इस खबर को शेयर करें

WhatsApp Facebook X
लेखक

THE LIVE BHARAT पर प्रकाशित

संबंधित खबरें RELATED NEWS

टिप्पणियाँ

आपके लिए सुझाव RECOMMENDED

विज्ञापन